इंदौर: वार्ड क्रमांक 79 में हवा बंगला से डेढ़ किलोमीटर दूर शहर के आखरी छोर पर बसी विदुर टेकरी कॉलानी का है. हर वर्ष वादों के मुताबिक रहवासी अपने क्षेत्र में विकास की राह देखते रहते थे. इन दिनों चारों तरफ लोगों की राह में सिर्फ कीचड़ गड्ढे और बरसात का गंदा पानी ही मिलता है. अपनी समस्या को लेकर कई बार शिकायत की. क्षेत्रीय पार्षद से भी मिले लेकिन बात कुछ जमी नहीं थी.
लेकिन हाल ही में कुछ दिनों पहले अचानक विधायक, महापौर, क्षेत्रीय पार्षद और पार्टी के पदाधिकारी पहुचें और क्षेत्र में पक्की सड़क बनाने का उद्घाटन किया गया. बताया जाता कि इस विकास कार्य को अगले महीने से शुरू किया जाएगा. लेकिन यह भी खबर सामने आई है कि कई बार विकास की बात चली लेकिन पिछले पंद्रह वर्षो से कोई पहल नहीं हो पाई. इसके चलते लोगों में चर्चा बनी हुई है कि जब तक कार्य शुरू नही होता किसी को विश्वास नहीं होगा. अब देखना यह है कि एक माह बाद बरसात में राहगीर पक्की सड़क का आंनद लेंगे या फिर लोग गिरते पड़ते अपनी मंज़िल तक पहुंचेंगे.
इनका कहना है...
जब से कॉलोनी बसी है तभी से पक्की सड़क का निर्माण नहीं किया गया. इसी कच्ची सड़क के सहारे लोग आना जाना करते आ रहे है. अब देखो कहा जा रहा है एक अगस्त से कार्य शुरू होगा.
– संजय श्रीवास्तव
सरकारी कार्य है. अब देखो कब होता है. यहां कार्य सर्दियों और गर्मी में शुरू करना था. बरसात में बार-बार कार्य बंद होगा और लोगों की और मुसीबतें बढ़ेगी. बरसात में लोग घर में कैद हो जाते हैं.
– रामनिवास भिलवारे
वर्षों बाद कार्य शुरू होने जा रहा है तो अब जल्दी से सड़क बनना चाहिए. बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को आने-जाने में बहुत मुश्किल होती है. कई लोग गिर जाते हैं. पक्की सड़क से रहवासियों का राहत मिलेगी.
– सीमा सहानी
