अमेरिका में दो चीनी ‘जासूसों’ की गिरफ्तारी पर चीन ने नाराजगी जताई

नई दिल्ली 3 जुलाई (वार्ता) अमेरिका में दो ‘चीनी जासूसों’ की गिरफ्तारी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसे उस मामले की बारीकियों की जानकारी नहीं है जिसके आधार पर अमेरिकी न्याय विभाग ने दो चीनी नागरिकों पर जासूसी का आरोप लगाया गया है।

चीन ने यह आश्वासन भी दिया कि वह चीनी नागरिकों के ‘वैध अधिकारों’ की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएगा।

गौरतलब है कि कई राज्यों में अमेरिकी जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टीगेशन (एफबीआई) ने समन्वित -खुफिया अभियान चलाते हुए दो चीनी नागरिकों,चेन और लाई को 27 जून को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया था। इन पर आरोप है कि ये दोनों अमेरिकी नौसेना के कर्मचारियों को चीन के लिए जासूसी करने का लालच दे रहे थे।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने कहा, “चीन हमेशा तथाकथित ‘चीनी जासूसों’ के वाकिये को बढ़ावा देने का विरोध करता है और विदेशों में चीनी नागरिकों के वैध अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएगा।”

एफबीआई निदेशक काश पटेल ने कहा, “एफबीआई ने दो चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया है जो कथित तौर पर अमेरिकी नौसेना के कर्मचारियों को चीन के लिए जासूसी करने का लालच दे रहे थे।

राज्य सुरक्षा मंत्रालय (एमएसएस) ने एक बयान में कहा है कि इनमें एक चीनी नागरिक यूएन्स चेन (38)है जिसे हैप्पी वैली, ओरेगन में कानूनी तौर स्थायी निवासी का दर्जा प्राप्त है और दूसरा लिरेन ‘रयान’ लाइ (39) जो एक अप्रैल 2025 में एक पर्यटक वीजा पर ह्यूस्टन, टेक्सास ,की यात्रा पर आया था। इन पर गुपचुप तरीके से जासूसी गातिविधियों को अंजाम देने का आरोप है और इन्हें एफबीआई ने एक खुफिया अभियान में गिरफतार किया गया था।

एफबीआई निदेशक काश पटेल ने कहा ” एफबीआई अपनी सीमाओं में घुसपैठ करने के चीन के व्यापक प्रयासों का मुकाबला करते हुए देश की रक्षा करने का अपना अभियान जारी रखेगी।”

अटॉर्नी जनरल पामेला बॉन्डी ने कहा, “यह मामला चीनी सरकार की ओर से हमारी सेना में घुसपैठ करने और हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा को कमजोर करने के निरंतर और आक्रामक प्रयास को दर्शाता है।” एफबीआई निदेशक ने कहा ” शत्रु देशों के जासूसों के यहां घुसपैठ करने के मामले में चुप नहीं रहेंगे। हम विदेशी गुर्गों को बेनकाब करेंगे,उनके एजेंटों को जवाबदेह ठहराएंगे और अमेरिकी लोगों तथा देश को गुप्त खतरों से बचाएंगे।

 

 

Next Post

सड़क दुर्घटना: कंटेनर ने ईंट से भरी ट्रैक्टर ट्राली को मारी टक्कर, एक की मौत,तीन घायल

Thu Jul 3 , 2025
दमोह:जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत (दमोह-छतरपुर- टीकमगढ़) मार्ग पर गुरुवार सुबह नेशनल हाईवे नीमन तिराहा के पास एक भीषड़ सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होने पर बटियागढ़ अस्पताल ले जाया गया.प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार कंटेनर में […]

You May Like