सोहागपुर में विधायक विजयपाल सिंह की नर्मदा परिक्रमा यात्रा का अभूतपूर्व स्वागत

सोहागपुर। मैंने नर्मदा परिक्रमा में नियमितत पूजन दौरान क्षेत्रवासियों के समग्र विकास की प्रार्थना जीवनदायिनी मां रेवा से की। उक्त बात सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह ने शनिवार रात शहर में नर्मदा परिक्रमा यात्रियों के अभिनंदन दौरान अभिभूत भाव से कही। रात लगभग 9:30 बजे यात्रा सोहागपुर पहुंची थी।

शहर के एक मैरिज गार्डन में स्वागत का मंचीय आयोजन किया गया। जिसमें परिक्रमा यात्रा प्रणेता पं. सोमेश परसाई, परिक्रमायात्री राज्यसभा सांसद माया नारोलिया व विधायक विजयपाल सिंह सहित आध्यात्मिक गुरू पं. प्रकाश मुदगल, नपाध्यक्ष लता यशवंत पटेल भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विधायक विजयपाल सिंह ने कहा कि नर्मदापुरम से पं. सोमेश परसाई के सानिध्य में प्रारंभ हुई यात्रा 16 वें दिवस सोहागपुर पहुंची है। चौपहिया वाहनों से की गई इस यात्रा ने सभी सहयात्रियों ने आध्यात्मिक शक्ति रूप में जीवंत मां नर्मदा के महत्व तथा साक्षात स्वरूप के कई प्रमाण अनुभूत किए हैं। पं. सोमेश परसाई ने कहा कि भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद के रूप में हमारे नर्मदांचल क्षेत्र में मां रेवा प्रवाहमान है। जिसकी सुरक्षा का दायित्व हम सभी का है। आयोजन स्थल पर सोहागपुर भाजपा मंडलाध्यक्ष अश्विनी सरोज, मंडल प्रतिनिधि नन्नू छाबड़िया, मोंटू अग्रवाल, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अभिनव पालीवाल, नगर परिषद अध्यक्ष लता यशवंत पटेल, उपाध्यक्ष आकाश रघुवंशी आदि के नेतृत्व में सभी परिक्रमावासियों का अभिनंदन किया गया।

108 सहयात्रियों का संयोग

विधायक विजयपाल सिंह ने बताया कि पं. सोमेश परसाई ने परिक्रमा के प्रेरक की भूमिका निभाई। इस दौरान 108 परिक्रमावासियों के सम्मिलित होने का संयोग बना। सभी यात्री मां नर्मदा के दैनिक पूजन व दर्शन से अभिभूत नज़र आए। यात्रा में शामिल रेवाभक्तों ने चर्चा में अपने अनुभव बताते हुए कहा कि मां नर्मदा के नियमित साक्षात दर्शनकर जीवन धन्य हुआ। सभी यात्रियों ने नर्मदा परिक्रमा की इस यात्रा को जीवन का अभूतपूर्व व अविस्मरणीय अनुभव बताया। यात्रा का शहरी में विविध स्थलों पर सामाजिक तथा राजनीतिक संगठनों द्वारा पुष्प वर्षाकर अभिनंदन किया गया।

Next Post

एयर इंडिया 10 से 18 मार्च के बीच यूरोप, अमेरिका के लिए अतिरिक्त उड़ानों का संचालन करेगी

Sun Mar 8 , 2026
नयी दिल्ली, 08 मार्च (वार्ता) टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया ने बताया है कि वह यूरोप के छह शहरों और न्यूयॉर्क, कोलंबो और माले के लिए 10 से 18 मार्च के बीच 78 अतिरिक्त उड़ानों का संचालन करेगी। एयरलाइंस ने रविवार को एक्सप्रेस विज्ञप्ति में बताया कि […]

You May Like