सूर्यवंशी के तूफानी अर्धशतक से श्रेयस अय्यर ने चखा पहली जीत का स्वाद

हरारे, 23 जुलाई (वार्ता) मयंक यादव और प्रिंस यादव (दो-दो विकेट) की शानदार गेंदबाजी के बाद युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (50) के तूफानी अर्धतक की बदौलत भारत ने जिम्बाब्वे को पहले टी 20 में गुरूवार को सात विकेट से हराकर श्रेयस अय्यर को उनकी कप्तानी में पहली जीत का स्वाद दे दिया।

भारत ने जिम्बाब्वे को सात विकेट पर 125 रन पर रोकने के बाद 13.2 ओवर में तीन विकेट पर 126 रन बनाकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। श्रेयस अय्यर की अपनी कप्तानी में छह टी 20 मैचों में लगातार हार के बाद यह पहली जीत है। इस जीत के सूत्रधार रहे वैभव सूर्यवंशी और मयंक यादव। मयंक यादव ने चार ओवर में मात्र 18 रन देते हुए दो अहम विकेट निकाले और ज़िम्बाब्वे को 125 के एक छोटे स्कोर पर रोकने में अहम भूमिक निभाई। सूर्यवंशी ने 19 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली और ज़िम्बाब्वे को मुक़ाबले में उम्मीद पाने का भी मौक़ा नहीं दिया।

सूर्यवंशी ने मात्र 19 गेंदों में चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 50 रन की आतिशी पारी खेलकर भारत की जीत का मार्ग प्रशस्त किया। ईशान किशन ने 24 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 35 रन बनाकर भारत की जीत में योगदान दिया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 24 गेंदों में नाबाद 28 और तिलक वर्मा ने नाबाद छह रन बनाये।

इससे पहले मैच की पहली ही गेंद पर मयंक यादव ने भारत को सफलता दिला दी थी और उनके दोहरे झटकों की बदौलत पावरप्ले में ही ज़िम्बाब्वे को तीन झटके लग गए थे। रज़ा के रूप में ज़िम्बाब्वे को 32 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। हालांकि इसके बाद रायन बर्ल (26) और वेस्ली मधेवेरे(39) में साझेदारी पनपी। लेकिन मधेवेरे और तडिवनाशे मारुमानी (नाबाद 27) ने ज़िम्बाब्वे को 125 तक पहुंचाया।

भारत की तरफ से मयंक ने 18 रन पर दो और प्रिंस ने 19 रन पर दो विकेट लिए। शिवम दुबे और रवि बिश्नोई को एक-एक विकेट मिला।

 

Next Post

बतौर कप्तान पहली जीत हासिल कर अच्छा लगा: श्रेयस अय्यर

Thu Jul 23 , 2026
हरारे, 23 जुलाई (वार्ता) भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी 20 में गुरूवार को जीत हासिल करने के बाद कहा कि पहली जीत हासिल कर अच्छा लगा। अय्यर ने मैच के बाद कहा, ”हमारे खिलाड़ियों ने बहुत शानदार प्रदर्शन किया था। रणनीति को बहुत अच्छे ढंग […]

You May Like