मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को जन्मदिन की बधाई दीं

नयी दिल्ली, 23 नवंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

श्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर अपनी एक पोस्ट में कहा, “लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी को उनके जन्मदिन पर मेरी शुभकामनाएं। वह अपने शांत नेतृत्व और सदन में सबको साथ लेकर चलने वाली उपस्थिति के लिये जाने जाते हैं।”

उन्होंने खास तौर पर विधायी प्रक्रिया को मजबूत करने, सकारात्मक बहस को बढ़ावा देने और संसद की गरिमा बनाये रखने के लिए श्री बिरला की प्रतिबद्धता की सराहना की।

श्री मोदी ने इस बात पर ज़ोर दिया कि श्री बिरला संसद को जन केंद्रित बनाने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं और उनके योगदान की बहुत सराहना हुयी है।

 

Next Post

केन्द्रीय जेल सतना का निरीक्षण

Sun Nov 23 , 2025
सतना: केन्द्रीय जेल का न्यायालय सुश्री सोनम शर्मा प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड सतना एवं श्रीमती आरती पाण्डेय सदस्य किशोर न्याय बोर्ड सतना द्वारा भ्रमण / निरीक्षण किया गया।अतिथियों ने जेल के सेक्टर नम्बर 08 में स्थित किशोर वार्ड, जेल स्कूल, लाइब्रेरी, अस्पताल, पाकशाला, कारखाना का भ्रमण / निरीक्षण किया […]

You May Like