
खंडवा। पुलिस पुलिस अधीक्षक मनोज राय के प्रमोशन के पश्चात खंडवा पुलिस अधीक्षक के पद पर मध्य प्रदेश शासन ने अगम जैन को खंडवा जिला पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थ किया है किया है। पुलिस अधीक्षक अगम जैन की कार्य शैली और सक्रियता से आप लगातार परिचित हो रहे हैं। लगातार जिले में स्थित थानो का अवलोकन करने पहुंच रहे हैं एवं वहां की व्यवस्थाएं देख रहे हैं। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि शनिवार को पुलिस अधीक्षक अगम जैन ओंकारेश्वर एवं सिद्ध भूमि जैन तीर्थ सिद्धवरकुट पहुंचे, एवं तीर्थ क्षेत्र में सभी तेरा मंदिरों के दर्शन किए। समाजसेवी व सिद्ध क्षेत्र के सदस्य सुनील जैन ने बताया कि खंडवा जिले में मां नर्मदा के तट पर सिद्ध भूमि सिद्धवरकुट अति प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर है, प्राचीन जैन धार्मिक ग्रंथो में (निर्वाण कांड) इस पवित्र भूमि से दो चक्रवर्ती राजा, 10 कामदेव और साडेतीन करोड़ मुनिराजो ने इस सिद्ध भूमि से तपस्या करते हुए मोक्ष पाया था। सुनील जैन ने बताया कि इस सिद्ध भूमि पर 13 मंदिर स्थापित है, मुख्य मंदिर मुलनायक संभवनाथ भगवान का है। नर्मदा और कावेरी नदी के संगम के पास सुंदर पहाड़ी पर यह तीर्थ स्थापित है, सिद्ध वर कुट तीर्थ क्षेत्र में 11वीं सदी की प्राचीन भगवान आदिनाथ और भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा विराजमान है। पुलिस अधीक्षक अगम जैन और पुनासा एसडीएम पंकज वर्मा शनिवार को सिद्धवरकुट तीर्थ पहुंचे, दर्शन करने की पश्चात क्षेत्र के महामंत्री विजय काला ने पुलिस अधीक्षक अगम जैन एवं एसडीएम का स्वागत अभिनंदन किया, एवं सिद्ध क्षेत्र की जानकारी के साथ चल रहे कार्यों की जानकारी भी प्रदान की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री जैन ने कहा कि मंदिर काफी प्राचीन और सुंदर है, प्रतिमाये अति प्राचीन है, और ट्रस्ट मंडल के अध्यक्ष अमित कासलीवाल और ट्रस्टीयो द्वारा मंदिर का लगातार नवीनीकरण किया जा रहा है, सुरक्षा की दृष्टि से तीर्थ क्षेत्र की देखरेख एवं सीसीटीवी कैमरे व्यवस्थित रूप से लगाए जाये।
