मंडियों में 50 किलो से ज्यादा वजनी बोरी नहीं उठाएंगे हम्माल

ग्वालियर: कृषि उपज मंडी और उप मंडियों में अब हम्माल 50 किलोग्राम से ज्यादा की बोरियां नहीं उठायेंगे। इसके लिये स्टेट मंडी बोर्ड ने सभी मंडी सचिवों को परिपत्र जारी कर दिया है। अभी हम्माल 100, 90 एवं 80 किग्रा की बोरियां उठा रहे हैं। परिपत्र में कहा गया है कि बोरी के वजन की मात्रा में कमी के दृष्टिगत हम्माल तुलावटी दरों में आनुपातिक बदलाव किया जाये।

सभी मंडी समितियों में 50 किग्रा बोरी उठाने की व्यवस्था लागू करने के संबंध में मंडी समिति के साधारण या विशेष सम्मेलन में इसे एजेंडा के रुप में शामिल कर आवश्यक निर्णय लिया जायेगा। स्टेट मंडी बोर्ड के सभी आंचलिक कार्यालय अपने संभाग अंतर्गत समस्त मंडियों में सम्पन्न उक्त कार्यवाही की रिपोर्ट भेजेंगे तथा जिन मंडियों में यह व्यवस्था लागू नहीं हो पाती है, उनके संबंध में अलग से प्रतिवेदन भेजेंगे।

Next Post

युवती से छेड़खानी का विरोध करने पर घर पर की गोलीबारी

Fri Apr 17 , 2026
दतिया: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के 31 नंबर वार्ड में युवती से छेड़खानी का विरोध करने पर युवती के घर पर रात में बंदूक से गोलीबारी की गई।अंकित वर्मा पिता कोमल वर्मा पर आये दिन युवती से छेड़खानी करने का आरोप है। जब युवती ने विरोध किया तो अंकित वर्मा […]

You May Like