
बंडा। आगामी त्यौहार गणेश उत्सव, ईद मिलादुन्नबी एवं जैन पर्यूषण पर्व को लेकर बंडा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी रवीश श्रीवास्तव एवं एसडीओपी प्रदीप बाल्मीकि की उपस्थिति रही। बंडा थाना प्रभारी अंजलि उदैनिया, नगर परिषद सीएमओ आरसी अहिरवार, विद्युत विभाग के अधिकारी, नगर के गणमान्य नागरिक, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि एवं पत्रकार भी शामिल हुए।
बैठक में सभी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने पर जोर दिया गया। अनुविभागीय अधिकारी रवीश श्रीवास्तव ने उपस्थित लोगों से रायशुमारी की और सभी विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान अवैध शराब पर रोक लगाने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया।
बैठक में महेंद्र जैन भूसा वाले, बाबू सिंह मुड़िया, श्रीकांत सराफ, पन्ना ठाकुर, रफीक सिद्दीकी, भोले मिश्रा, कल्याण सिंह मगरदा, सोनू सेन, अजय बमाना सहित नगर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
