इंदौर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान, 2027 को मनाया जाएगा ‘युवा शक्ति वर्ष

इंदौर, ‘माय यूथ माय प्राइड’ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को युवाओं को संबोधित करते हुए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में वर्ष 2027 को ‘युवा शक्ति वर्ष’ के रूप में मनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने, कौशल विकास को बढ़ावा देने और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने की दिशा में लगातार काम कर रही है।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनें और प्रदेश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

Next Post

निर्माणाधीन मकान की छत की ढ़ही, तीन मजदूर घायल 

Sat Jul 11 , 2026
​शहडोल। जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 28 स्थित सौखी मोहल्ला में एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहाँ एक निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल की छत की ढलाई के दौरान अचानक सेन्ट्रिंग का सामने का हिस्सा भरभराकर ढह गया। इस हादसे के वक्त छत की ढलाई के काम में जुटे […]

You May Like