शिवपुरी नगर पालिका की बैठक में भारी हंगामा: पार्षद हुईं बेहोश

शिवपुरी: शिवपुरी नगर पालिका परिषद की साधारण सभा की बैठक हंगामे और गहमागहमी के बीच हुई। बैठक में शहर के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, लेकिन भ्रष्टाचार के आरोपों और पार्षदों की नाराजगी ने माहौल को गर्म कर दिया। नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा और सीएमओ ईशांत धाकड़ को कई बार पार्षदों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। सदन में चर्चा के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब वार्ड क्रमांक 39 की पार्षद कृष्णा वीरेंद्र नागर अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं। सदन में मौजूद सदस्यों ने तुरंत उन्हें संभाला और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें तत्काल सीएमओ के वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया।

उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत में सुधार बताया है। इस घटना के कारण बैठक की कार्यवाही कुछ समय के लिए रोकनी पड़ी।बैठक में भ्रष्टाचार का मुद्दा भी जोर-शोर से गूँजा। भाजपा पार्षद प्रदीप शर्मा ने नगर पालिका के अतिक्रमण हटाओ दस्ते पर अवैध वसूली के सनसनीखेज आरोप लगाए। उन्होंने सीधे तौर पर दस्ता प्रभारी अशोक खरे को निशाने पर लेते हुए कहा कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर अवैध रूप से धन उगाही की जा रही है। इन आरोपों पर सफाई देते हुए प्रभारी खरे ने कहा कि विभाग का काम चुनौतीपूर्ण है और लोग अक्सर इस तरह के आरोप लगाते रहते हैं।

Next Post

छोटी बहन के सामने कुंए में समा गई बड़ी बहन, मौत

Wed Jan 28 , 2026
शिवपुरी: पिछोर थाना अंतर्गत खडेला गांव से एक हृदय विदारक घटना सामने हुई है, जहां एक 18 वर्षीय युवती की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मृतका की पहचान उमा गुर्जर के रूप में हुई है। घटना सुबह करीब 10:30 बजे की है। उमा अपनी छोटी बहन ज्योति गुर्जर […]

You May Like