अलवर में पंचायत चुनाव का पहले चरण का मतदान शुरू

अलवर जिले में जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए शुरू हुए मतदान में मतदाताओं के अपने मत का प्रयोग करने के लिए मतदान केन्द्र पहुंचना शुरु हो गए और मतदान केन्द्रों पर कतार लगनी शुरु हो गई।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान कराया जा रहा है। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा।

प्रथम चरण में जिला परिषद के 19 निर्वाचन क्षेत्रों और छह पंचायत समितियों के 112 वार्डों में मतदान हो रहा है। इस चरण में पांच लाख 58 हजार 434 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इनमें दो लाख 95 हजार 421 पुरुष, दो लाख 63 हजार 10 महिला और तीन ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। चुनाव में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए 497 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

 

Next Post

विंध्यनगर-शक्तिनगर मार्ग पर मवेशियों का कब्जा, हादसों का खतरा बढ़ा

Thu Oct 22 , 2026
सिंगरौली: विंध्यनगर-शक्तिनगर-तेलगवां मार्ग पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा और रात के समय पसरा अंधेरा राहगीरों के लिए खतरा बनता जा रहा है। सड़क पर कहीं मवेशी बैठे नजर आते हैं, तो कहीं भारी वाहनों की आवाजाही के बीच उन्हें बचाकर निकलना वाहन चालकों की मजबूरी बन जाती है। ऐसे में […]

You May Like