मुरैना: हलवाई का काम करने वाले युवक जयपाल सिंह परमार की मुरैना व सांक के बीच ट्रेन से गिरने के कारण मौत हो गई। मृतक की पहचान उसकी पत्नी व ससुराल पक्ष के लोगों ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर की। जयपाल की पत्नी प्रीति ने बताया कि उसके पति मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं थे इसलिए उसकी मां व भाई पति का उपचार कराने के लिए अंबाह क्षेत्र के तुत्त का पुरा ले गए।
वहां से जयपाल चकमा देकर भाग खड़ा हुआ। ऐसा माना जा रहा है कि तुत्त का पुरा से भागा जयपाल पुत्र रज्जन सिंह परमार निवासी पूठ का पुरा बसेड़ी धौलपुर मुरैना आकर किसी ट्रेन में सवार हो गया और मुरैना से सांक के बीच ट्रेन से गिरने के कारण उसके सिर में गंभीर चोट आने से उसकी जान चली गई।
