पेटा इंडिया ने पालमूर बायोसाइंसेज को परीक्षण में जानवरों का इस्तेमाल रोकने की मांग की

हैदराबाद, (वार्ता) पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) इंडिया ने मंगलवार को आरोप लगाया कि यहां पालमूर बायोसाइंसेज प्रयोगशाला में कुत्ते, रीसस मैकाक और अन्य जानवर दर्दनाक प्रक्रियाओं से गुजरते हैं और वर्षों तक तड़पते रहते हैं और उन्होंने सरकार के नियामकों से प्रयोगों में जानवरों पर परीक्षण रोकने के लिए कदम उठाने की मांग की।

पेटा इंडिया की वैज्ञानिक और अनुसंधान नीति सलाहकार अंजना अग्रवाल ने यहां एक बयान में कहा, “हमने सरकारी नियामकों से पालमूर बायोसाइंसेज में कैद जानवरों की पीड़ा को समाप्त करने का आग्रह किया है। ”

पशुओं पर प्रयोग के नियंत्रण एवं पर्यवेक्षण समिति (सीसीएसईए), केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) और राष्ट्रीय जीएलपी अनुपालन निगरानी प्राधिकरण (एनजीसीएमए) को सौंपी गई अपनी शिकायतों में, पेटा इंडिया ने उनसे परीक्षण में पशुओं का उपयोग करने के लिए कंपनी का पंजीकरण तुरंत समाप्त करने, लागू नियमों के तहत मुकदमा चलाने और जीवित पशुओं के पुनर्वास का आग्रह किया।

 

Next Post

महाराष्ट्र के राज्यपाल ने पुर्तगाल से व्यापार बढ़ाने के लिए चुनिंदा क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने का किया आग्रह

Wed Jun 11 , 2025
मुंबई, (वार्ता) महाराष्ट्र के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने मंगलवार को सुझाव दिया कि पुर्तगाल को बुनियादी ढांचे, सूचना प्रौद्योगिकी, पर्यटन और वस्त्र जैसे चुनिंदा क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और मौजूदा व्यापार मात्रा को 1.2 अरब अमरीकी डॉलर से बढ़ाकर कम से कम 10 अरब अमरीकी डॉलर करने […]

You May Like