चेन्नई तट के करीब पहुंचा दितवाह, चेन्नई और तमिलनाडु के दूसरे जिलों में भारी बारिश

चेन्नई, (वार्ता) चेन्नई और आस-पास के जिलों में शनिवार शाम भारी बारिश हुयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चक्रवाती तूफान दितवाह आज रात चेन्नई के तट के और करीब आ गया है, जिसके कारण राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने पूरे राज्य में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। शाम को शुरू हुई बारिश देर रात तेज हो गई, जिससे कई इलाकों में पानी भर गया। इसके बाद स्थानीय अधिकारी हरकत में आए और राहत के उपाय में जुट गये।

मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी श्रीलंका और तमिलनाडु के तटों पर बना चक्रवाती तूफान दितवाह पिछले छह घंटों में सात किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लगभग उत्तर की ओर बढ़ा और आज रात 20.30 बजे उसी इलाके में केंद्रित था, जो जाफना (श्रीलंका) से लगभग 110 किमी उत्तर-पूर्व में, वेदारण्यम (भारत) से 80 किमी पूर्व में, कराईकल (भारत) से 100 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व में और पुड्डुचेरी (भारत) से 180 किमी दक्षिण-पूर्व में और चेन्नई (भारत) से 280 किमी दक्षिण में है।

मौसम विभाग के मुताबिक इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और कल सुबह तक उत्तरी तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और उससे सटे दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों के पास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक पहुँचने के आसार हैं। उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए, चक्रवाती तूफान आज आधी रात तक, कल सुबह और शाम तक तमिलनाडु-पुड्डुचेरी तट से क्रमशः 60 किमी, 50 किमी और 25 किमी की न्यूनतम दूरी पर दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर केंद्रित होगा।

 

Next Post

पुलिस अभिरक्षा से भागे अपराधी, दो दबोचे, एक भाग निकला

Sun Nov 30 , 2025
सतना: लूट के अपराध में प्रोडक्शन वारंट पर पूछताछ के लिए मैहर लाए गए तीन अपराधी पुलिस को धक्का देकर भागे। इस दौरान दो बदमाशों को पुलिस ने दौड़कर दबोच लिया, लेकिन एक अपराधी बचकर भाग गया। शुक्रवार की रात हुई इस घटना के बाद फरार अपराधी की तलाश में […]

You May Like