एसएसएच-26 में एमआईटीएस को द्वितीय स्थान प्राप्त

ग्वालियर: माधव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (एमआईटीएस) डीम्ड यूनिवर्सिटी, ग्वालियर के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सिम्बायोसिस स्किल हैकाथॉन 2026 (एसएसएच-26) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। यह 36 घंटे का राष्ट्रीय स्तर का हैकाथॉन सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी ऑफ एप्लाइड साइंसेज (एसयूएएस) में आयोजित हुआ, जिसमें देशभर से छात्र टीमों ने भाग लिया। इस उपलब्धि पर टीम को 31 हजार की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

विजेता टीम में कृष्णा दीक्षित (सीएसई, तृतीय वर्ष), सचिन वर्मा (आईटी, तृतीय वर्ष) एवं ऋषभ पाटीदार (आईटी, तृतीय वर्ष) शामिल रहे। विद्यार्थियों ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान सीमित समय में समाधान विकसित कर प्रस्तुत करने का अवसर मिला, जिससे टीमवर्क, नवाचार और समस्या-समाधान कौशल में वृद्धि हुई।

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आरके पंडित ने छात्रों की इस सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि छात्र अगर आउट ऑफ़ बॉक्स सोचेंगे तो कदम कदम पर सफलता मिलेगी। एमआईटीएस की प्रो वाईस चांसलर डा मंजरी पंडित ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा यह उपलब्धि छात्रों की तकनीकी क्षमता और नवाचार का प्रमाण है। राष्ट्रीय स्तर पर एमआईटीएस का प्रतिनिधित्व कर पुरस्कार प्राप्त करना संस्थान के लिए गौरव का विषय है।

Next Post

शिवपुरी में युवक की हत्या, सरिए से पीटा, फिर चढ़ा दिया ट्रैक्टर

Fri Mar 6 , 2026
शिवपुरी: जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र स्थित ग्राम मानकबसई में खेत की जुताई के विवाद में 22 वर्षीय अभिषेक रावत की निर्मम हत्या कर दी गई। आरोपियों ने पहले युवक पर लोहे के सरिए से हमला किया और फिर उसके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए […]

You May Like

मनोरंजन