इंदौर: तुकोगंज थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने का झांसा देकर पूर्व परिचित महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने राजगढ़ निवासी देवेंद्र वर्मा को गिरफ्तार किया है. आरोपी इंदौर के एक सरकारी अस्पताल में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है.महिला और आरोपी पहले से परिचित थे. आरोप है कि देवेंद्र ने महिला को नौकरी दिलाने का भरोसा दिया और इसी बहाने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए.
महिला का आरोप है कि आरोपी लगातार उसका शोषण करता रहा. बाद में महिला ने तुकोगंज थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. मामले में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने नव भारत को बताया कि महिला की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है. आरोपी का चिकित्सकीय परीक्षण और अन्य कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा
