एपीके फाईल डाउनलोड करते ही खाते से उड़ी रकम

जबलपुर: शॉपिंग एप का हेल्पलाइन नंबर गूगल पर सर्च करना एक युवती को भारी पड़ गया। वह साइबर ठग के जाल में फंस गई। जैसे ही उसने एपीकके फाइल डाउनलोड की तो जंग डेस्क इंस्टाल हुआ और उसके खाते से 78, 280 रूपए उड़ गए। पीडि़ता ने गोहलपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।

पुलिस के मुताबिक शनिवार को निशा तामिया 22 वर्ष निवासी चंडालभाटा गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके द्वारा सोप्सी ऐप से एक आर्डर बुक किया था किन्तु धोखे से अधिक आर्डर बुक हो जाने पर उसके द्वारा आर्डर केंसल कराने के लिये गूगल पर सोप्सी ऐप का हेल्प लाईन नम्बर सर्च किया एवं उक्त मोबाइल नम्बर से सम्पर्क किया तो उन्होंने उसके व्हाटसएप पर मैसेज किया उसे एक आधार एपीके फाईल डाउनलोड करने के लिये कहा तो उसने उस एप को डाउनलोड किया।

उसके फोन पर जंग डेस्क इंस्टाल हो गया फिर उसने उक्त एप से आर्डर केंसिल कर दिया उसके फोनपे एप पर रिफंड के लिये यूपीआई पिन डालने के लिये कहा उसने पिन डाला तो फोन पे एप से 78,280 रूपये कट गये उसका फोन पे एप उसके इंडियन बैंक अकाउण्ट खाता से लिंक है। उसने संबंधित बैंक जाकर पता किया तो उसे पता चला कि उसके साथ आनलाईन ठगी हुयी है।

Next Post

सूने घर से जेवर, नगदी ले गए चोर

Sun Aug 31 , 2025
जबलपुर: मझगवां थाना अंतर्गत कुम्ही में चोरों ने सूने घर का ताला तोडक़र जेवर, नगदी पार कर दी। पुलिस के मुताबिक मोह. आरिफ 38 वर्ष निवासी धनी की कुटिया अधारताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 2 भाई हैं दोनो भाई लगभग 12 वर्ष से जबलपुर में किराये के मकान […]

You May Like