
जबलपुर। गोरखपुर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक ऑटो चालक को घेर कर चाकुओं से गोद दिया। हमले में ऑटो चालक बुरी तरह घायल हो गया जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद में मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि हेमंत सोनी 18 वर्ष निवासी मांडवा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह आटो चलाता है। जब वह आटो चलाकर अपने घर की तरफ जा रहा था रास्ते में टेण्डर 1 में कटहल के पेड़ के पास अक्की उर्फ अंकित केवट, मोनू झारिया, लेफ्टी उर्फ शुभम ठाकुर, टिंकू बिनोदिया मिले और चारों रोड मे खड़े होकर उसका आटो रोक लिये, चारों उससे रंजिश रखते हैं, चारों एक राय होकर उसे आटो से बाहर खींच लिये और अक्की, मोनू और टिंकू बिनोदिया जान से खत्म करने की नियत से उसे चाकू से मारने लगे, लेफ्टी उर्फ शुभम पत्थर उठाकर सिर में पटक रहा था वह घूम गया तो पत्थर पैर में गिरा तीनों ने चाकू से मारकर दोनों पैर में चोटें पहुंचा दीं। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी हैं।
