
भोपाल। बागसेवनिया इलाके में बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने सड़क पर पैदल जा रही एक महिला के साथ झपटामारी कर दी. बदमाशों ने महिला के हाथ से पर्स और मोबाइल फोन छीना लिया. वारदात के बाद आरोपी तेज रफ्तार में बाइस से भाग निकले. महिला की शिकायत पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है.
जानकारी के मुताबिक फरियादी स्वाती परमार ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को निजी काम से वह बागमुगलिया के पास से पैदल जा रही थीं. इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन बदमाश उनके पीछे से आए. स्वाती ने अपने हाथ में पर्स और मोबाइल रखा था. बदमाशों ने अचानक झपट्टा मारकर उनका सामान छीन लिया. स्वाती जब तक कुछ समझ पाती. बदमाश वहां से फरार हो गए.
