
जमाना खराब होने की दुहाई देने वाले निकले चिटलर
महिला को झांसा देकर ले गए
3 तोला का मंगलसूत्र, दे गए पत्थर
जबलपुर। अपराधी बेखौफ हो चले है। एक समय था जब खाकी के नाम से अपराधी थर-थर कांपते थे लेकिन अब अपराधियों के दिलों दिमाग से खाकी का डर खत्म होता जा रहा है क्योंकि खाकी वर्दी सिर्फ अब थानों तक सिमटकर रह गई हैं। गली-कूूंचों से पुलिसिंग का नामोंनिशान मिटता जा रहा हैं। सच कहें तो चौराहों से पुलिस का पहरा भी गायब सा हो गया है। जिसके चलते अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौतियां दे रहे। अपराधी इतने बेखौफ हो गए हैं कि वह अब थाने के आसपास घूमते हुए खुद को वर्दी वाला बताकर वारदातों को अंजाम देने लगे हैं जिसका ताजा उदाहरण
ओमती थाना अंतर्गत यातायात थाना मालवीय चौक के सामने देखने मिला जहां जालसाजों ने
खुद को पुलिस वाला बता कर जमाना खराब होने की दुहाई देते हुए महिला का पहना हुआ मंगलसूत्र उतरवाकर कागज की पुडिया में बांधकर ठगी की। जब महिला ने पुड़िया खोली तो उसमें पत्थर निकले।
ओमती पुलिस ने बताया कि श्रीमती कल्पना अग्रवाल 62 वर्ष निवासी सैफ नगर रद्दी चौकी गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सुबह लगभग 11-30 बजे डाक्टर रहीम के यहां हितकारणी काॅलेज के पास थैरिपी कराने आयी थी थैरेपी कराने के बाद वह अपने घर जा रही थी लगभग 1-30 बजे जैसे ही मालवीय चौक के पास पहुंची तभी एक लड़का उसके पास आया और बोला कि मैं पुलिस में हूॅ आप को साहब बुला रहे हैं तो वो लड़का उसे साहब के पास ले गया और बोला कि आप जो सोेने का मंगलसूत्र पहनी हैं उतारकर रख लीजिये क्योंकि जमाना खराब है तो उसने कहा कि ठीक है मैं मंगलसूत्र को सुरक्षित रख लेती हूं इसके बाद बोला कि मुझे दे दो मैं कागज में लपेटकर आपको दे देता हॅू तो उसने अपना सोने का मंगलसूत्र वजनी लगभग 3 तोला का उक्त व्यक्ति को दे दिया जिसने कागज में मंगलसूत्र लपेटा और कागज उसे वापस बैग मे रखने को दे दिया, जिसे बैग में रखकर घर चली गयी घर में पहुंचकर देखा उस कागज मे पत्थर लिपटे मिले उसका सोने का मंगलसूत्र गायब था। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी हैं।
लूट का डर दिखा सोने की चैन, अंगूठी ले गए-
गोरखपुर थाना क्षेत्र में तक-तक एक महिला को लूट का डर दिखाकर उसकी सोने की चैन, अंगूठी ले गए। पुलिस ने बताया कि श्रीमती शारदा खण्डेलवाल 68 वर्ष निवासी अनगढ़ महावीर मंदिर के सामने गोरखपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दोपहर लगभग 1-30 बजे पैदल बाजार से घर आ रही थी 2 लड़के खड़े थे दोनों लड़के उससे बोले कि आज सुबह घटना घटी है किसी लेडिस का हाथ काट कर गोल्ड का सामान ले गया है इसलिये आप भी अपनी चैन और अंगूठी उतार दीजिये तो उसने अपनी एक सोने की चैन जिसमें तिरान जैसा पेंडल लगा है वजनी लगभग 25 ग्राम एवं अंगूठी वजनी लगभग 3 ग्राम उतार कर उन लड़कों को दे दी उन लड़कों ने उसकी अंगूठी एवं चेन कागज में लपेटकर उसे दे दिये वह अपने घर पहुंची एवं कागज को खोलकर देखा उसके जेवर नहीं थे कागज में पत्थर थे, दोनों लड़के उसके साथ धोखाधड़ी कर सोने की चैन, अंगूठी कीमती लगभग 2 लाख रूपये की चोरी कर ले गये। दोनेां में से एक लड़का हेलमेट पहना था दूसरा लड़का सिर में गमछा बांधे था दोनों की उम्र लगभग 30-35 वर्ष की होगी।
