सोना सस्ता, चांदी में मजबूती

इंदौर, 08, जून (वार्ता)। सप्ताहांत सोना 100 रुपये सस्ता तथा चांदी 4200 रुपये महंगी बिकी । इस दौरान चांदी सिक्का में भाव बने रहे।

कारोबार की शुरुआत सोमवार को सोना 97100 रुपये पर खुलने के बाद शनिवार के दिन 97000 रुपये प्रति दस ग्राम बिका। चांदी में व्यापार की शुरुआत 98300 रुपये पर हुई और यह शनिवार को 102500 रुपये बिकी।

कामकाज में सोना ऊंचे में 98300 नीचे में 96800 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। व्यापार में चांदी ऊपर में 102500 तथा नीचे 97000 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। चांदी सिक्का पूछपरख से मजबूत बताया गया। विदेशी बाजार में सोना 3312 डॉलर तथा चांदी 3600 सेन्ट प्रति औंस बिकी।

Next Post

खाद्य तेलों में मिलाजुला रुख; अधिकांश दालें सस्ती, चावल महंगा

Sun Jun 8 , 2025
नई दिल्ली, 08 जून (वार्ता) विदेशी बाजारों के मिश्रित रुझान के बीच स्थानीय स्तर पर उठाव सुस्त रहने से बीते सप्ताह दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों में मिलाजुला रुख रहा जबकि आवक बढ़ने से दालें सस्ती वहीं चावल महंगा हो गया। तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के […]

You May Like