नई दिल्ली, 08 जून (वार्ता) विदेशी बाजारों के मिश्रित रुझान के बीच स्थानीय स्तर पर उठाव सुस्त रहने से बीते सप्ताह दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों में मिलाजुला रुख रहा जबकि आवक बढ़ने से दालें सस्ती वहीं चावल महंगा हो गया।
तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का जून वायदा सप्ताहांत पर 71 रिंगिट चढ़कर 3909 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। वहीं, जून का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.01 सेंट फिसलकर 47.15 सेंट प्रति पौंड बोला गया।
इस दौरान खाद्य तेलों में मिलाजुला रुख रहा। सरसों तेल 660 रुपये, मूंगफली तेल 330 रुपये और पाम ऑयल 367 रुपये प्रति क्विंटल चढ़ गया जबकि सूरजमुखी तेल 733 रुपये, सोया रिफाइंड 733 रुपये और वनस्पति तेल 439 रुपये प्रति क्विंटल उतर गया।
सप्ताहांत पर सरसों तेल 16484 रुपये प्रति क्विंटल, मूंगफली तेल 17912 रुपये प्रति क्विंटल, सूरजमुखी तेल 16116 रुपये प्रति क्विंटल, सोया रिफाइंड 14138 रुपये प्रति क्विंटल, पाम ऑयल 14286 रुपये प्रति क्विंटल और वनस्पति तेल 15751 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा।
दाल-दलहन : बीते सप्ताह दाल-दलहन के बाजार में अधिकांश दालों के भाव गिर गए। चना 300 रुपये, दाल चना 300 रुपये, मूंग दाल 400 रुपये और अरहल दाल 400 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हो गई। वहीं, मसूर दाल और उड़द दाल में कोई बदलाव नहीं हुआ
सप्ताहांत पर चना 5700-5800, दाल चना 6700-6800, मसूर काली 7500-7600, मूंग दाल 9500-9600, उड़द दाल 9200-9300, अरहर दाल 8600-8700 रुपये प्रति क्विंटल रही।
अनाज : अनाज मंडी में मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान चावल 50 रुपये प्रति क्विंटल चढ़ गया वहीं गेहूं के भाव पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर पड़े रहे।
इस दौरान (भाव प्रति क्विंटल) गेहूं दड़ा 2950-3050 रुपये और चावल 3650-3750 रुपये प्रति क्विंटल रहा।
चीनी-गुड़ : बीते सप्ताह मीठे के बाजार में स्थिरता रही। सप्ताहांत पर चीनी एस 3590-3690, चीनी एम. 4500-4600, मिल डिलीवरी 3470-3570 और गुड़ 4400-4500 रुपये प्रति क्विंटल बोले गये।
