जीडीपी के आंकड़ों से पहले लुढ़के शेयर बाजार

जीडीपी के आंकड़ों से पहले लुढ़के शेयर बाजार

मुंबई, 27 फरवरी (वार्ता) सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़ों से पहले शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट देखी गयी। बीएसई का सेंसेक्स 961.42 अंक (1.17 प्रतिशत) गिरकर 81,287.19 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की निफ्टी-50 सूचकांक भी 317.90 अंक यानी 1.25 प्रतिशत लुढ़ककर 25,178.65 अंक पर रहा। यह दोनों सूचकांकों का लगभग चार सप्ताह का निचला स्तर है। बाजार में यह गिरावट जीडीपी के आंकड़े जारी होने से ठीक पहले दर्ज की गयी है। जीडीपी के सरकारी आंकड़े आज ही जारी होने हैं।

आईटी, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और मीडिया समूहों को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों में बिकवाली हावी रही। रियलटी, ऑटो, एफएमसीजी, धातु, फार्मा, बैंकिंग, स्वास्थ्य और रसायन समूहों पर अधिक दबाव रहा। मझौली और छोटी कंपनियों में भी गिरावट रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.06 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.10 प्रतिशत नीचे बंद हुआ।सेंसेक्स की कंपनियों में भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडिगो, मारुति सुजुकी, सनफार्मा, हिंदुस्तान यूनीलिवर और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर दो से ढाई प्रतिशत के बीच गिर गये। अडानी पोर्ट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, पावरग्रिड, टाटा स्टील, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक और बीईएल के शेयर एक से दो प्रतिशत के बीच टूटे। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, टीसीएस, टाइटन और टेक महिंद्रा के शेयर भी लाल निशान में रहे। एचसीएल टेक्नोलॉजीज और ट्रेंट के शेयर एक प्रतिशत से अधिक की बढ़त में बंद हुए। इंफोसिस में भी तेजी रही।

Next Post

बजट पर पहली वेबीनार: मोदी ने दिया बाँड बाजार के विस्तार की जरूरत पर बल

Fri Feb 27 , 2026
नयी दिल्ली , 27 फरवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आधारभूत सुविधाओं के विकास के साथ उद्योग और वित्तीय क्षेत्र को गति देने की जरूरत पर विशेष बल देते हुए कहा है कि दीर्घकालिक कर्ज की सुविधा बढ़ाने के लिए बांड बाजार को और विस्तृत बनाने के कदम उठाये जाने […]

You May Like

Play sound