बंद मकान से मिला प्रिंसिपल का 8 दिन पुराना शव

उज्जैन। शासकीय विद्यालय की प्रिंसिपल का बंद मकान से 8 दिन पुराना शव मिला सामने आया है। प्रिंसिपल अकेली रहती थी, विद्यालय नहीं आने पर शिक्षक उनके घर पहुंचे थे और पुलिस को बुलाया था। चिमनगंज थाना प्रभारी गजेन्द्र पचौरिया ने बताया कि खाचरौद तहसील के ग्राम बटलावदी शासकीय विद्यालय से कुछ शिक्षक शाम को उज्जैन पहुंचे थे, उन्होंने सूचना देकर बताया कि उनके शासकीय विद्यालय की प्रिंसिपल विमला पाटिल 55 साल ग्रेटर रतन एवेन्यू में रहती है। 8 दिनों से विद्यालय नहीं आई है और उनका मोबाइल भी नहीं लग रहा है। उनके मकान का दरवाजा भी बंद है। शिक्षक गणों की सूचना पर पुलिस ग्रेटर रतन एवेन्यू पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद था, शंका होने पर दरवाजा तोड़ा गया तो प्रिंसिपल मृत अवस्था में पलंग लेटी मिली। कमरे में दुर्गंध भी आने लगी थी, शव 8 से 9 दिन पुराना हो चुका था, बॉडी पूरी तरह से फूल चुकी थी। संभवत: हार्ट अटैक से मौत होना प्रतीत हो रहा था। फिलहाल मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल पहुंचाया गया है। परिजनों का पता लगाकर जानकारी दी गई और रविवार सुबह पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक प्रिंसिपल मकान में अकेली रहती थी।

Next Post

तीन साल पुराने अंधे हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sun Dec 28 , 2025
सोयतकलां। नवंबर 2022 में रावला बीड़ जंगल में बकरी चराने गए युवक की हत्या के मामले में सोयतकलां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने करीब तीन साल बाद इस अंधे हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक आगर मालवा विनोद कुमार सिंह के निर्देश […]

You May Like