फोन हैंग, फर्जी लिंक भेजकर उड़ाए 2.31 लाख

जबलपुर। साइबर ठगों ने छात्र और व्यापारी को शिकार बना फोन हैंग कर फर्जी लिंक भेजकर बैंक खातों से कुल 2 लाख 31 हजार 888 रुपये उड़ा लिए।
माढ़ोताल पुलिस ने बताया ग्रीनसिटी निवासी छात्र इंद्रकुमार गवले (26) के व्हाट्सएप पर 20 नवंबर को प्रधानमंत्री योजना न्यू लिस्ट की फर्जी एपीके लिंक आई। लिंक खोलते ही उनके खाते से 42 हजार रुपये कट गए।

इसी प्रकार मदनमहल थाना अंतर्गत एकता चौक स्थित सैलून संचालक आकाश सेन (29) का मोबाइल अचानक हैंग होकर अपने आप अपडेट हो गया। हैकर ने उनके यूनियन बैंक खाते से 98,888 रुपये दीपक कुमार के खाते में और सेंट्रल बैंक खाते से 91,000 रुपये सरिता देवी के खाते में ट्रांसफर कर लिए हैं।

Next Post

ओमराज फेस एवं डेंटल क्लिनिक का सांसद ने किया शुभारंभ

Mon Nov 23 , 2026
सिंगरौली। जिलेवासियों को चेहरे, जबड़े, दांतों और बालों से संबंधित समस्याओं के उपचार के लिए अब एक ही स्थान पर विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी। बैढ़न में कृषि मंडी के पीछे जिला पंचायत रोड बिलौंजी स्थित ओमराज फेस एवं डेंटल क्लिनिक एंड हेयर ट्रांसप्लांट सेंटर का आज रविवार को शुभारंभ […]

You May Like