ओमराज फेस एवं डेंटल क्लिनिक का सांसद ने किया शुभारंभ

सिंगरौली। जिलेवासियों को चेहरे, जबड़े, दांतों और बालों से संबंधित समस्याओं के उपचार के लिए अब एक ही स्थान पर विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी। बैढ़न में कृषि मंडी के पीछे जिला पंचायत रोड बिलौंजी स्थित ओमराज फेस एवं डेंटल क्लिनिक एंड हेयर ट्रांसप्लांट सेंटर का आज रविवार को शुभारंभ किया गया।

उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और शहर के गणमान्य नागरिकों की मौजूद रही।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह, ननि अध्यक्ष देवेश पांडेय, महापौर रानी अग्रवाल, संजय दुबे, सीएमएचओ डॉ. पुष्पराज सिंह ठाकुर तथा बैढ़न थाना प्रभारी अभिमन्यु द्विवेदी सहित अनेक अतिथि शामिल हुए।

Next Post

भारत ने नेपाल के विकास के लिए 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये के पैकेज का किया ऐलान

Mon Nov 23 , 2026
नयी दिल्ली, 23 नवंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत ने नेपाल के पुनर्निर्माण और दीर्घकालिक विकास को मजबूती देने के लिए 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये के विकास सहयोग पैकेज की घोषणा की है। श्री मोदी ने भारत यात्रा पर आए नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह […]

You May Like