पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी बंगलादेश में भारत के उच्चायुक्त नियुक्त

नयी दिल्ली 27 अप्रैल (वार्ता) बंगलादेश में नयी सरकार के सत्तासीन होने के बाद भारत ने संबंधों को सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी को बंगलादेश में भारत के अगले उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त किया है। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा है कि श्री त्रिवेदी के जल्द ही अपना कार्यभार संभालने की संभावना है।

श्री त्रिवेदी को बंगलादेश में भारतीय उच्यायुक्त प्रणय वर्मा की जगह यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। बंगलादेश में शेख हसीना सरकार के अपदस्थ होने के बाद अंतरिम सरकार के शासन में भारत और बंगलादेश के संबंधों में काफी खटास आ गई थी। बंगलादेश में आम चुनाव के बाद नई सरकार के गठन के बाद से दोनों देश संबंधों को फिर से पटरी पर लाने किस दिशा में काम कर रहे हैं। श्री त्रिवेदी की नियुक्ति को इसी कवायद के हिस्से के रूप में देखा जा रहा है।

.....

Next Post

भारत-न्यूज़ीलैंड मुक्त व्यापार समझौता साझेदारी का ऐतिहासिक क्षण

Mon Apr 27 , 2026
नयी दिल्ली 27 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौते को दोनों देशों की साझेदारी में ऐतिहासिक क्षण करार देते हुए सोमवार को कहा कि इससे दोनों देशों के लिए अधिक समृद्ध और गतिशील भविष्य का मार्ग प्रशस्त होगा। दोनों देशों के बीच […]

You May Like