वन विभाग में ट्रांसफर, अब ग्वालियर सीसीएफ होंगे सेंगर

ग्वालियर। प्रदेश शासन ने भारतीय वन सेवा अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं जिसमें एक दर्जन से अधिक अधिकारियों को इधर से उधर किया है। इस ट्रांसफर नीति से ग्वालियर को तीन नए अधिकारी मिल गए हैं। बीते दिनों से ग्वालियर मुख्य वन संरक्षक का पद खाली था और शिवपुरी के सीसीएफ सक्सेना अतिरिक्त प्रभार संभाले हुए थे। अब ग्वालियर के सीसीएफ अरविंद प्रताप सिंह सेंगर होंगे। ट्रांसफर आदेश में मध्यप्रदेश शासन ने अरविंद प्रताप सिंह सेंगर को पदस्थ किया है। आईएफएस सेंगर 2007 बैच के भारतीय वन अधिकारी हैं और वर्तमान में बालाघाट वन व्रत में पदस्थ हैं। इसी तरह बीते सालों से रिक्त पड़े कार्ययोजना इकाई के ग्वालियर के पद पर भी नवीन पदस्थापना हो गई है। अब यहां 2020 बैच के ललित भारती कार्ययोजना इकाई के वन मंडल अधिकारी होंगे, तो वहीं सामाजिक वानिकी के श्री मीना, अवधेश कुमार, शिवकुमार को अधिकारी बनाया गया है। यह वर्तमान में वन विहार भोपाल संचालक के पद पर पदस्थ है। यह आदेश मध्यप्रदेश शासन राज्यपाल भोपाल के नाम से वन विभाग के सचिव अतुल कुमार मिश्रा ने किए हैं।

Next Post

तालपुरा बीट में तेंदुए की संदेहास्पद मौत

Sat Apr 26 , 2025
बुधनी। वन परिक्षेत्र बुधनी के अंतर्गत आने वाले ग्राम तालपुरा बीट में शुक्रवार शाम तेंदुए की मौत की खबर वन विभाग को मिली थी शनिवार को स्थानीय डिपो में उसका पोस्टमार्टम करवाकर वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। वही मौके पर डीएफओ एमएस डावर और वन अमले […]

You May Like