रुद्रप्रयाग, चमोली जनपदों में बादल फटने से कई लोग फंसे, धामी ने किया दुख व्यक्त

देहरादून, 29 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड में गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि में जनपद रुद्रप्रयाग और जनपद चमोली के कुछ क्षेत्रों में बादल फटने (अतिवृष्टि) की घटना हुई जिसमें कुछ परिवार फंसने की खबर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन घटनाओं पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने बाबा केदार से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना की है।
श्री धामी ने शुक्रवार सुबह एक्स पर लिखा, “जनपद रुद्रप्रयाग के तहसील बसुकेदार क्षेत्र के अंतर्गत बड़ेथ डुंगर तोक और जनपद चमोली के देवाल क्षेत्र में बादल फटने के कारण मलबा आने से कुछ परिवारों के फंसे होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। स्थानीय प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है और इस संबंध में निरंतर अधिकारियों से संपर्क में हूं। आपदा सचिव और जिलाधिकारियों से बात कर बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु आवश्यक निर्देश दिए हैं। बाबा केदार से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूँ।”
विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

Next Post

ट्रम्प प्रशासन ने यूक्रेन को 3,350 ईआरएएम की बिक्री को दी मंजूरी

Fri Aug 29 , 2025
वाशिंगटन, 29 अगस्त (वार्ता) ट्रम्प प्रशासन ने यूक्रेन को 3,350 विस्तारित रेंज अटैक म्यूनिशन (ईआरएएम) मिसाइलों की बिक्री को मंजूरी प्रदान की है जो कीव को एक संभावित शक्तिशाली उपकरण प्रदान करेगा क्योंकि वह रूस के लगातार हमले का सामना कर रहा है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, प्रस्तावित 82.5 […]

You May Like