वाशिंगटन, 29 अगस्त (वार्ता) ट्रम्प प्रशासन ने यूक्रेन को 3,350 विस्तारित रेंज अटैक म्यूनिशन (ईआरएएम) मिसाइलों की बिक्री को मंजूरी प्रदान की है जो कीव को एक संभावित शक्तिशाली उपकरण प्रदान करेगा क्योंकि वह रूस के लगातार हमले का सामना कर रहा है।
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, प्रस्तावित 82.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर की बिक्री की घोषणा गुरुवार को ऐसे समय में की गई है जब युद्ध को समाप्त करने के कूटनीतिक प्रयासों का अभी तक कोई परिणाम नहीं निकला है और कीव पर रूसी हमले जारी है।
इसकी घोषणा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा इस महीने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की के साथ अलग-अलग मुलाकात के बाद की गई।
यद्यपि ट्रम्प प्रशासन ने मौजूदा हथियारों के लिए उपकरणों की बिक्री को मंजूरी प्रदान की है लेकिन ट्रम्प यह प्रशासन द्वारा यूक्रेन को नए हथियारों की पहली बड़ी बिक्री की घोषणा है।
विदेश विभाग ने एक नोटिस में कहा, “यूक्रेन इस खरीद के लिए डेनमार्क, नीदरलैंड और नॉर्वे से प्राप्त धन तथा अमेरिका से प्राप्त विदेशी सैन्य वित्तपोषण का उपयोग करेगा।”
ईआरएएम हमारे नाटो सहयोगियों के साथ मिलकर काम करने का एक उदाहरण है जिसके अंतर्गत एक सक्षम और मापनीय प्रणाली विकसित की जा सकती है जिसकी शीघ्र समय पर आपूर्ति की जा सके।
इसमें कहा गया, “यह प्रस्तावित बिक्री यूरोप में राजनीतिक स्थिरता एवं आर्थिक प्रगति के लिए एक साझेदार देश की सुरक्षा में सुधार लाएगी और अमेरिका की विदेश नीति एवं राष्ट्रीय सुरक्षा उद्देश्यों का समर्थन करेगी।”
