भागीरथपुरा जलकांड: लापरवाही पर कार्यपालन यंत्री संजीव श्रीवास्तव तत्काल निलंबित

इंदौर । संभाग आयुक्त डॉ सुदाम खाडे द्वारा निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के क्रम में आदेश जारी कर कार्यपालन यंत्री (नर्मदा) संजीव श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

संभागायुक्त द्वारा जारी आदेश अनुसार भागीरथपुरा में हुए घटनाक्रम में संजीव श्रीवास्तव द्वारा अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही एवं उदासीनता बरती जाने एवं उनकी गंभीर त्रुटि परिलक्षित होने से उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाकर उनका मुख्यालय मुख्य अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, इन्दौर निर्धारित किया गया।

विदित हो कि नगर पालिक निगम, इन्दौर के झोन क्रमांक 04 क्षेत्रान्तर्गत वार्ड क्रमांक 11 में स्थित भागीरथपुरा क्षेत्र में नर्मदा जलप्रदाय की लाईन में ड्रेनेज का पानी मिलने से तथा दूषित जल नागरिकों के द्वारा पीने के कारण हुए संक्रमण से कतिपय नागरिकों की मृत्यु हो जाने तथा उनके उपचारत होने की उक्त घटना की प्रारंभिक स्तर पर जांच की गयी। उक्त प्रारंभिक जांच में संजीव श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री (नर्मदा) जिनका मूल विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा कार्य में लापरवाही करने ओर अपने पदीय कर्तव्यों का निर्वाण ठीक से नहीं करने तथा राज्य शासन के अधिकारी होकर नगर निगम, इन्दौर में कार्यपालन यंत्री के रूप में पदस्थ है, उपरोक्त स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए, तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

Next Post

ग्राम केवलारी संभा मेंं कलेक्टर ने लगाई चौपाल, ग्रामीणों से संवाद कर सुनी उनकी समस्याएं

Fri Jan 2 , 2026
छिंदवाड़ा। जिले के विकासखंड चौरई की ग्राम पंचायत केवलारी संभा का कलेक्टर ने किया आकस्मिक निरीक्षण। इस दौरान कलेक्टर हरेन्द्र नारायन ने ग्राम पंचायत भवन में चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याएं जानी। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि गांव में पेयजल की सुविधा सीमित है तथा […]

You May Like