उज्जैन की दीक्षा का कमाल: चने की दाल पर उकेरे 12 ज्योतिर्लिंग, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; सीएम डॉ यादव ने दी बधाई

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन की प्रतिभाशाली बेटी सुश्री दीक्षा की कला को वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में स्थान मिलने पर बधाई दी है। सुश्री दीक्षा ने केवल 22 मिनट में 8 मिमी आकार की चने की दाल के 12 दानों पर 12 ज्योतिर्लिंगों की पेंटिंग बनाकर असाधारण कला का प्रदर्शन कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उसे उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सुश्री दीक्षा ने अपनी प्रतिभा से देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल होकर दीक्षा ने एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर ली है।

Next Post

आष्टा के पास भीषण हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, सागर के एक ही परिवार के 9 लोग गंभीर घायल

Thu Jun 4 , 2026
आष्टा। गुरुवार की दोपहर भोपाल- इंदौर हाईवे स्थित ग्राम बेदाखेड़ी के समीप एक तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में कार में सवार नौ लोग गंभीर घायल हो गए. सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए आष्टा सिविल अस्पताल लाया गया जहां से उन्हें भोपाल रेफर कर […]

You May Like

मनोरंजन