झांकी के दौरान नाबालिग पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: राजधानी के टीटी नगर थाना क्षेत्र में देर रात बड़ा हंगामा हो गया. रिवेरा टाउन के पास फल ठेले पर एक नाबालिग पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया. मामला गाली-गलौज शुरू होकर जानलेवा हमला करते हुए जान से मारने की धमकी तक पहुंचा. जानकारी के अनुसार सोमवार को देर रात क्षेत्र में झांकी निकल रही थी.

इसी दौरान नाबालिग के साथ आरोपी बाबा उर्फ गोविंदा सुमित उर्फ कृष्णा ने विवाद के करते हुए पेट पर चाकू से हमला कर दिया. झांकी के दौरान पुलिस भी मौजूद थी. पुलिस की सूझबूझ और तत्परता से आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया. इस मामले में आरोपी बाबा के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Next Post

वन विभाग खेलकूद प्रतियोगिता में ज्योति कर्मा को सिल्वर मेडल

Mon Sep 22 , 2025
बागली: क्षेत्र की बेटी एवं वन विभाग में कार्यरत ज्योति कर्मा ने क्षेत्र का नाम रोशन किया विगत दिनों भोपाल में आयोजित वन खेलकूद प्रतियोगिता 2025 में 63/72 किलो भार कैटेगरी में वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के तहत वन मंडल देवास क्षेत्र में कार्यरत ज्योति शर्मा को सिल्वर मेडल पुरस्कार से सम्मानित […]

You May Like