खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश मिला युवक, मौत

जबलपुर। पनागर थाना अंतर्गत पडरी में खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश मिले युवक की अस्पताल में मौत हो गई। मौत कैसे हुई इसका पता नहीं चल सका है, पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि रंजीत काछी 30 वर्ष निवासी ग्राम पडरी ने सूचना दी कि उसके बड़े पिता का लडका राजकुमार काछी उम्र 45 वर्ष स्वयं के खेत की देखरेख करने के लिये रात में खेत में सोता था, सुबह घर वापस आ जाते थे। रात लगभग 8 बजे खेत गये थे आज सुवह लगभग 7 बजे घर वापस नहीं आये तो उनका लडका अंकित काछी देखने गया, जहॉ राजकुमार काछी बेहोश पडे थे, जिन्हें उपचार के लिए पनागर अस्पताल ले गये जहॉ से मेडिकल कालेज रिफर कर दिया, मेडिकल कालेज पहुंचने पर डाक्टर ने चैक कर राजकुमार काछी को मृत घोषित कर दिया।

Next Post

फल व्यवसाई पर हमला करने वाले आरोपी अरबाज की जमानत याचिका निरस्त

Thu Aug 7 , 2025
शिवपुरी। फल व्यवसाई कपिल मिनोचा पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपी अरबाज खान पुत्र अफसर खान निवासी महाराणा प्रताप कॉलोनी की जमानत याचिका को सप्तम अपर सत्र न्यायाधीश शिवपुरी श्रीमती रितु वर्मा कटारिया द्वारा निरस्त कर दिया गया। अभियुक्त अरबाज की और से तर्क किया कि वह पूर्णतः […]

You May Like