सोयाबीन फसल पर पीला मोजेक रोग: राहत और सर्वे के निर्देश

इटारसी: नर्मदापुरम जिले में सोयाबीन की फसल पर पीला मोजेक रोग के प्रकोप के बाद सरकार ने प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए तत्काल सर्वे के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर कार्यालय ने सभी विभागीय अधिकारियों को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत नुकसान का आकलन करने को कहा है। इसके लिए राजस्व, कृषि, उद्यानिकी और पंचायत विभाग का संयुक्त दल बनाया गया है।

इटारसी में एसडीएम टी प्रतीक राव ने भी विशेष दल गठित किया है, जिसमें कृषि विस्तार अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, पटवारी, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक और ग्राम कोटवार शामिल हैं। यह दल तीन दिनों में रिपोर्ट देगा।सर्वे में क्षति की तीन श्रेणियां तय की गई हैं, नुकसान न होने पर संयुक्त रिपोर्ट, 25% से कम पर किसानों की सूची और 25% से अधिक नुकसान पर बैंक विवरण सहित विस्तृत रिपोर्ट। राहत राशि योजना शीर्ष 7249 से दी जाएगी।

Next Post

नीलकंठ कॉलोनी में सीसी रोड निर्माण की शुरुआत, कीचड़ की समस्या से मिलेगी राहत

Tue Sep 16 , 2025
इटारसी: नीलकंठ कॉलोनी वार्ड-6 में लंबे समय से बनी कीचड़ की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा की पहल पर 100 मीटर सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, पार्षद जिम्मी कैथवास सहित वार्डवासी मौजूद रहे।विधायक निधि […]

You May Like