नीलकंठ कॉलोनी में सीसी रोड निर्माण की शुरुआत, कीचड़ की समस्या से मिलेगी राहत

इटारसी: नीलकंठ कॉलोनी वार्ड-6 में लंबे समय से बनी कीचड़ की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा की पहल पर 100 मीटर सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, पार्षद जिम्मी कैथवास सहित वार्डवासी मौजूद रहे।विधायक निधि से बनने वाली इस सड़क से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और बरसों पुरानी परेशानी दूर होगी।

नागरिकों ने विधायक डॉ. शर्मा और नपा अध्यक्ष चौरे का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में माखन चौधरी, बाबूलाल यादव, बबलू पटेल, अमित यादव, अशोक, श्रीमती प्रीति बड़क़ुर, श्रीमती सुनीता चौधरी, श्रीमती शांति बाई, श्रीमती रेशमा खान और श्रीमती हेमवती बाई सहित कई लोग शामिल हुए।न देने के निर्देश दिए और नागरिकों से अपील की कि आठ दिन तक सड़क पर आवागमन न करें ताकि निर्माण मजबूती से पूरा हो सके।

Next Post

सत्यसांई विवि में अटल एफडीपी का शुभारंभ

Tue Sep 16 , 2025
सीहोर:श्री सत्यसांई विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ डिजाइन में 15 से 20 सितंबर तक चलने वाले छह दिवसीय एक सप्ताहीय अटल फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ हुआ. यह आयोजन कुलगुरु डॉ. मुकेश तिवारी के मार्गदर्शन में प्रारंभ हुआ.अंतरराष्ट्रीय पैरा-जूडो खिलाड़ी कपिल परमार एवं स्वच्छता अभियान की ब्रांड एंबेसेडर बालिका यशिका सरकार […]

You May Like