समृद्ध है पुरातन भारत का विज्ञान

नर्मदापुरम। स्थानीय नर्मदा महाविद्यालय में प्रज्ञा प्रवाह के अध्ययन मंडल की मासिक बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें महाविद्यालय के डा. रवि उपाध्याय, प्रज्ञा प्रवाह शोध आयाम प्रमुख एवं मुख्य वक्ता गृहविज्ञान महाविद्यालय के प्रोफेसर डा. रामबाबू मेहर,‌ प्रज्ञा प्रवाह की विभाग सहसंयोजिका कु. रूचि खंडेलवाल, विभाग टोली सदस्य श्रीमती भारती चौकसी एवं विधार्थियों सहभागिता ली गई है। प्रज्ञा प्रवाह के विभाग संयोजक प्रमोद शर्मा ने बताया कि इसमें डा. रामबाबू मेहर ने भारत में विज्ञान की उज्ज्वल परंपरा विषय पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत का वैज्ञानिक इतिहास अत्यंत प्राचीन, समृद्ध और बहुआयामी रहा है। यहाँ विभिन्न कालों में विज्ञान, गणित, खगोल, आयुर्वेद, वास्तुकला, धातुकर्म एवं अन्य क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियाँ बताया गया है।

Next Post

विदेश मंत्री के बाद अब अफगानिस्तान के उद्योग और वाणिज्य मंत्री आए भारत यात्रा पर

Wed Nov 19 , 2025
नयी दिल्ली 19 नवम्बर (वार्ता) अफ़ग़ानिस्तान के उद्योग और वाणिज्य मंत्री अलहाज नूरुद्दीन अज़ीज़ी का पांच दिन की आधिकारिक यात्रा पर बुधवार को यहां पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि श्री अजीजी की यात्रा का मुख्य उद्देश्य द्विपक्षीय […]

You May Like