सूने घरों के चोरों ने तोड़े ताले, लाखों का माल ले गए

जबलपुर: माढ़ोताल एवं गोराबाजार में चोरों ने सूने घरों के ताला तोडक़र 13 तोला से अधिक का गोल्ड और चांदी के जेवरात, नगदी समेत लाखों रूपए का माल पार कर दिया। पुलिस ने दोनों ही मामलों में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।माढ़ोताल पुलिस के मुताबिक सोमवार को प्रभाकर राव मराठा 42 वर्ष निवासी श्रीराम वाटिका माढोताल ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि रविवार को पत्नि बच्चो के साथ तेजगढ दमोह गयी थी.

वह अपने घर एवं बाउड्रीवाल के गेट में ताला लगाकर 10 बजे गार्ड ड्यूटी पर चला गया था। सोमवार को जब घर वापस आया तो देखा उसके घर की बाउड्रीवाल के गेट का ताला टूटा था अंदर मुख्य दरवाजे का भी इंटर लॉक टूटा था, चैक किया तो पलंग का ड्राज खुला था ड्राज मे रखा सोने का 1 हार, 2 अंगूठी, मंनचली, 2 हजार झाला, नथ, चांदी के 2 सिक्के, करधन, 2 संतान साते की चूडी, गायब थी।

कोई अज्ञात चोर सूने मकान का ताला तोडकर सोने चांदी के जेवर एंव नगदी रूपये चुरा ले गया है। इसी प्रकार गोराबाजार थाने में तिलहरी निवासी राघवेन्द्र द्विवेदी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह परिवार के साथ 21 नवम्बर को घर में ताला लगाकर शादी मेें शहडोल चले गए थे। जब वापिस लौटे तो दरवाजे का ताला एवं सेंट्रल लॉक टूटा मिला। सामान अस्त-व्यस्त पड़ा मिला। आलमारी में रखे लाखों रूपए के सोने चांदी के जेवरात, 50 हजार रूपए नगदी गायब थी। चोर बीस लाख रूपए का माल चुराकर ले गए है। वारदात सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।

Next Post

बदलते परिवेश में पारदर्शिता-कम्यूनिटी पुलिसिंग की नितांत आवश्यकता: डीआईजी

Tue Nov 25 , 2025
जबलपुर: वर्तमान में बदलते परिवेश को ध्यान में रखते हुये किसी भी कार्य में पारदर्शिता एवं कम्यूनिटी पुलिसिंग की नितांत आवश्यकता है। वर्तमान समय में समाज एंव तकनीकी दोनों बदल रहे है, जिसे ध्यान में रखते हुये आपकों भी अपनी कार्यशैली में बदलाव लाना होगा। यह बातें डीआईजी विनीत कपूर […]

You May Like