मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय में गणित दिवस पर संगोष्ठी

भोपाल। मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय में सोमवार को महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के अवसर पर गणित दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें गणित के महत्व और उसके जीवन से जुड़े पक्षों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में प्रांत संयोजक चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व का समग्र विकास शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के भरत व्यास उपस्थित रहे। उन्होंने पंचांग और वैदिक गणित पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि गणित केवल अंकों तक सीमित नहीं है बल्कि इसका गहरा संबंध अध्यात्म से भी जुड़ा हुआ है। उनके अनुसार गणित के बिना जीवन और चिंतन की कल्पना अधूरी है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा भोपाल नर्मदापुरम डॉ मथुरा प्रसाद ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि गणित सभी विषयों की आधारशिला है और हर क्षेत्र में इसकी उपयोगिता है। उन्होंने विद्यार्थियों को गणित को समझने और उससे जुड़ने के लिए प्रेरित किया। संगोष्ठी में डॉ सुषमा दुराफे ने श्रीनिवास रामानुजन के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने रामानुजन के संघर्ष और प्रतिभा को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ गीता मोदी ने स्वागत भाषण दिया और अतिथियों का अभिनंदन किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ अशोक शर्मा ने किया। इस अवसर पर शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास से जुड़े डॉ अनित राय ओझा जी राय जी और अभय गुप्ता की उपस्थिति भी रही। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकों के साथ एनसीसी कैडेट्स एनएसएस के स्वयंसेवक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। संगोष्ठी के माध्यम से विद्यार्थियों को गणित के प्रति रुचि बढ़ाने और उसके व्यापक महत्व को समझने का अवसर मिला।

Next Post

कक्षा 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षाओं की समय-सारणी जारी, 20 से 28 फरवरी 2026 तक होंगे इम्तिहान

Mon Dec 22 , 2025
भोपाल। राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल ने सत्र 2025-26 के लिए कक्षा पांच और कक्षा आठ की वार्षिक परीक्षाओं की समय सारणी जारी कर दी है। यह परीक्षाएं प्रदेश के सभी शासकीय मान्यता प्राप्त अशासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूलों में आयोजित की जाएंगी। जारी आदेश के अनुसार कक्षा पांच और आठ […]

You May Like