इंदौर:राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड द्वारा नीट पीजी परीक्षा रविवार सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक शहर के पांच परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई. परीक्षा केंद्रों में प्रेस कॉम्प्लेक्स स्थित ओरलैंडो एकेडमी, पोलोग्राउंड स्थित विशिष्ट स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, एबी रोड राजेंद्र नगर स्थित आईपीएस एकेडमी, पलसीकर कॉलोनी स्थित द जीवीएम स्कूल ओल्ड गणेश विद्या मंदिर कैंपस और उज्जैन रोड स्थित आईऑन डिजिटल जोन, श्री अरविंदो इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी शामिल रहे.
परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों का प्रवेश सुबह 7 बजे से शुरू हो गया था. बाहर से भी बड़ी संख्या में परीक्षार्थी पहुंचे. सभी केंद्रों पर कार्यपालिक दंडाधिकारी और पुलिस बल की मौजूदगी में सख्ती से प्रवेश कराया. केंद्र प्रभारी और स्टाफ ने विद्यार्थियों की सघन तलाशी ली, जिससे नकल या किसी भी तरह की अनियमितता की संभावना न रहे.
