कक्षा 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षाओं की समय-सारणी जारी, 20 से 28 फरवरी 2026 तक होंगे इम्तिहान

भोपाल। राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल ने सत्र 2025-26 के लिए कक्षा पांच और कक्षा आठ की वार्षिक परीक्षाओं की समय सारणी जारी कर दी है। यह परीक्षाएं प्रदेश के सभी शासकीय मान्यता प्राप्त अशासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूलों में आयोजित की जाएंगी। जारी आदेश के अनुसार कक्षा पांच और आठ की वार्षिक परीक्षाएं 20 फरवरी 2026 से शुरू होकर 28 फरवरी 2026 तक चलेंगी। जो कि दोपहर दो बजे से साढ़े चार बजे तक आयोजित होंगी। जिसकी अवधि ढाई घंटे निर्धारित की गई है।

कक्षा 5 और 8 वीं दोनों की परीक्षा में 20 फरवरी को प्रथम भाषा का पेपर होगा। जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी विषय शामिल है. 21 फरवरी को गणित और दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए संगीत की परीक्षा होगी। 23 फरवरी को दूसरी चयन भाषा हिंदी और अंगेजी की परीक्षा निर्धारित की गई है. 5 फरवरी को पर्यावरण अध्ययन और 26 फरवरी को अतिरिक्त भाषा का पेपर आयोजित किया जाएगा।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 के तहत पात्र विद्यार्थियों को नियमानुसार अतिरिक्त समय और लेखक की सुविधा दी जाएगी। परीक्षा अवधि के दौरान यदि किसी दिन स्थानीय या अन्य अवकाश घोषित होता है तो भी परीक्षा निर्धारित समय सारणी के अनुसार ही संपन्न कराई जाएगी। राज्य शिक्षा केंद्र ने सभी जिलों के कलेक्टरों और शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि समय सारणी के अनुसार परीक्षा का सुचारू आयोजन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही परीक्षा से संबंधित जानकारी समय पर स्कूलों और विद्यार्थियों तक पहुंचाई जाए।

Next Post

फोरलेन पर आपस में भिड़ीं दो गाड़ियां, 5 घायल

Mon Dec 22 , 2025
बैतूल। बैतूल–नागपुर फोरलेन (हाईवे-46) पर सड़क पर फैली गिट्टी के चलते एक के बाद एक तीन कारें दुर्घटनाग्रस्त हो गईं जिसमें पांच लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बेंगलुरु से वृंदावन की ओर जा रही एक कार अचानक सापना डेम के पास करीब 20 मीटर तक सड़क पर बिखरी […]

You May Like