कॉम्बिंग गश्त में 191 फरार वारंटी गिरफ्तार, 256 गुण्डे-हिस्ट्रीशीटरों की चेकिंग

ग्वालियर। ग्वालियर पुलिस की कॉम्बिंग गश्त में 191 फरार वारंटी गिरफ्तार कर 256 गुण्डे-हिस्ट्रीशीटरों की चेकिंग की गई। कॉम्बिंग गश्त के दौरान जिले के विभिन्न थानों में 101 स्थाई एवं 90 गिरफ्तारी सहित कुल 191 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

कॉम्बिंग गश्त में अवैध हथियारों पर भी शिकंजा कसते हुए थाना गिजोर्रा में 06 बदमाश गिरफ्तार कर 315 बोर की बंदूकें, कट्टा, 12 बोर की बंदूक व 46 राउंड बरामद किए गए। इन 06 बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो 315 बोर की बंदूक, एक 12 बोर की बंदूक, एक 315 बोर का कट्टा तथा 315 बोर के 21 राउंड एवं 12 बोर के 25 राउंड एवं एक सफेद रंग की बोलेरो कार को जप्त किया गया।

त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए तथा जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने व आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देश पर ग्वालियर जिले में शहर व देहात के थाना क्षेत्रों में कॉम्बिंग गश्त किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा शहर में स्वयं कॉम्बिंग गश्त का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। ग्वालियर पुलिस के अधिकारियों द्वारा अधीनस्थ थाना बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गश्त किया गया। इस दौरान उनके द्वारा फरारी बदमाशों, वारंटियों, गुण्डों, हिस्ट्रीशीटरों एवं जिला बदर के आरोपियों की उनके घरों पर चेकिंग के साथ ही बैंक एटीएम एवं होटल, लॉज, धर्मशाला, ढाबों को भी चेक किया। इस गश्त के लिये पुलिस की टीमें बनाकर शहर व देहात क्षेत्रों में संवेदनशील इलाकों में भी गश्त की गई। इस दौरान पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों तथा मुंह बांधे दो पहिया वाहन चालकों की चेकिंग की गई।

Next Post

एचआरसी कंपनी के वाहन ने मवेशियों को कुचला, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया चक्काजाम

Mon Sep 21 , 2026
अनूपपुर। हिंदुस्तान पावर लिमिटेड जैतहरी से निकलने वाली फ्लाई ऐश के परिवहन में लगे एचआरसी कंपनी के वाहन से सोमवार, 21 सितंबर 2026 की सुबह भालूमाड़ा स्थित केवई नदी पुल पर विचरण कर रहे मवेशियों के कुचलने की घटना सामने आई। घटना के बाद वाहन मौके से फरार हो गया। […]

You May Like