कुंदन नगर में अमृत योजना का कनेक्शन नहीं मिलने से 150 परिवार परेशान

ग्वालियर, कुंदन नगर में अमृत योजना के तहत बिछाई गई पाइपलाइन से घरों को कनेक्शन नहीं मिलने से क्षेत्र के करीब 150 परिवारों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

 

कुंदन नगर निवासी यशवंत शर्मा अपने मित्र के साथ नगर निगम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि क्षेत्र में अमृत योजना की पाइपलाइन बिछ चुकी है, लेकिन अभी तक किसी भी घर को उससे नहीं जोड़ा गया है।

 

*पुरानी लाइन पर निर्भर लोग*

शर्मा ने कहा कि वर्तमान में लोग पुरानी पार्क वाली लाइन पर निर्भर हैं। उससे पानी की आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं हो पा रही है। गर्मी में पानी की किल्लत और बढ़ गई है।

 

उन्होंने अधिकारियों से मांग की कि अमृत योजना की लाइन से जल्द से जल्द सभी घरों के कनेक्शन जोड़े जाएं, ताकि लोगों को स्वच्छ और नियमित पानी मिल सके।

Next Post

ईरान ने खुद को 'अजेय शक्ति' साबित किया : अराघची

Tue Aug 11 , 2026
तेहरान, 11 अगस्त (वार्ता) ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनके देश ने दुनिया के सामने खुद को एक “कठिन और अजेय शक्ति” के रूप में साबित किया है तथा अमेरिका और उसके सहयोगियों के खिलाफ मजबूती से खड़ा रहकर सभी को आश्चर्यचकित किया है। श्री […]

You May Like