स्टार्ट अप योजना ने युवाओं को सशक्त बनाया है : मोदी

नयी दिल्ली 16 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि पिछले नौ वर्षों में स्टार्ट अप इंडिया योजना ने अनगिनत युवाओं को सशक्त बनाया है और उनके नये विचारों को सफल स्टार्टअप में बदला है।

श्री मोदी ने स्टार्टअप इंडिया के नौ वर्ष पूरे होने पर गुरूवार को इसकी सफलता को रेखांकित किया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा , “ जहां तक ​​सरकार का सवाल है, हमने स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।”

प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि स्टार्टअप इंडिया की सफलता दर्शाती है कि आज का भारत गतिशील, विश्वास से भरा और भविष्य के लिए तैयार है। श्री मोदी ने कहा, “ मैं स्टार्टअप जगत के हर युवा को बधाई देता हूं और अधिक से अधिक युवाओं को इसे अपनाने का आग्रह करता हूं। मैं आश्वस्‍त कराता हूं कि आप निराश नहीं होंगे।”

Next Post

कांग्रेस का सुप्रीम कोर्ट के समक्ष दावा, धर्मनिरपेक्षता की रक्षा के लिए पूजा स्थल कानून 1991 आवश्यक

Thu Jan 16 , 2025
नयी दिल्ली, 16 जनवरी (वार्ता) कांग्रेस पार्टी ने पूजा स्थल (विशेष प्रावधान) अधिनियम 1991 को भारत में धर्मनिरपेक्षता की रक्षा के लिए आवश्यक कानून बताया और इसे चुनौती देने वाली याचिकाओं के विरोध में गुरुवार को उच्चतम न्यायालय में हस्तक्षेप याचिका दायर की। केंद्र की मुख्य विपक्षी पार्टी ने अपनी […]

You May Like

मनोरंजन