275 कैमरों के फुटेज खंगाले, तब पकड़ में आया स्कूटी चोर

इंदौर: रेलवे स्टेशन के बाहर से चोरी हुई 1.15 लाख रुपए कीमत की स्कूटी का सुराग तलाशने में जीआरपी को शहर के करीब 275 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने पड़े. फुटेज में मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने भोपाल निवासी 31 वर्षीय महेश तोमर को गिरफ्तार कर चोरी की स्कूटी बरामद कर ली.
29 जुलाई को रितिक आदीवाल ने जीआरपी थाने में शिकायत की थी कि उसकी स्कूटी नम्बर एमपी 09 बीएन 6587 प्लेटफॉर्म नंबर 1 के बाहर से चोरी हो गई है. शिकायत के बाद पुलिस ने स्टेशन परिसर और आसपास लगे कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू किए. जांच आगे बढ़ी तो आरोपी के आने जाने के रास्ते की जानकारी जुटाने के लिए इंदौर शहर में लगे करीब 275 कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी. फुटेज से मिले सुरागों के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया, उसके कब्जे से चोरी की स्कूटी बरामद की गई. आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. पूछताछ में उसने महंगे शौक पूरे करने के लिए चोरी करने की बात बताई है. आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया.

रिकॉर्डिंग में कैद हुआ था आरोपी…
स्कूटी चोरी के मामले में आरोपी तक पहुंचने के लिए स्टेशन से लेकर शहर के अलग अलग हिस्सों में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच की थी. लगातार फुटेज मिलान करने से आरोपी की पहचान और उसकी गतिविधियों का पता चला. ऐसे मामलों में तकनीकी साक्ष्य जांच में काफी मददगार साबित हो रहे हैं.

यशपाल सिंह राजपूत, पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर

Next Post

लाल सागर में हूती मिसाइल हमला, जहाज पर 6 की मौत

Wed Aug 12 , 2026
अदन,यमन सरकार ने कहा है कि लाल सागर के बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में एक कमर्शियल जहाज पर हुए ‘डबल-टैप’ मिसाइल हमले में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई। सरकार ने इस हमले के लिए ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों को जिम्मेदार ठहराया है।   यमन के परिवहन मंत्रालय […]

You May Like