कलेक्टर ने देर रात जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा की

सागर: मध्य प्रदेश के सागर कलेक्टर संदीप जी आर द्वारा जिले में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही है। उन्होंने गुरुवार की देर रात योजना की समीक्षा बैठक आयोजित कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।कलेक्टर ने कहा कि गर्भवती माताओं को प्रसव के दिन ही जननी सुरक्षा योजना की राशि उपलब्ध कराई जाए, इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जाएँ।

उन्होंने निर्देश दिए कि योजना से संबंधित पोर्टल पर आ रही तकनीकी समस्याओं का तत्काल सुधार किया जाए। इस संबंध में वरिष्ठ कार्यालय भोपाल को पत्र भी प्रेषित किया गया है, ताकि हितग्राहियों तक योजना का लाभ समय पर और प्रभावी रूप से पहुँच सके।

Next Post

नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक की मौके पर मौत

Fri Sep 5 , 2025
सौसर:बीती रात सौसर के नेशनल हाईवे पर छिंदवाड़ा की ओर पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान चिंटू पिता खेमराज बागड़े […]

You May Like