चालान से बचने नहीं, सुरक्षा के लिए पहनें हेलमेट

जबलपुर:सड़क दुर्घटना में होने वाली मौतों को कम करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देशानुसार 22 अक्टूबर से चलाये जा रहे 15 दिवसीय हेलमेट जागरूकता अभियान के तहत आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी के मार्गदर्शन में विभिन्न टीमों ने शहर के प्रमुख चौक, चौराहा, स्कूल और व्यावसायिक संस्थानों में अभियान चलाया।

पी.वी.आर. मॉल नौदरा क्रासिंग और तीन पत्ती चौक पर स्टाफ और वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के फायदे, यातायात नियम और सड़क सुरक्षा के महत्व की जानकारी दी गई। बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों को मौके पर ही हेलमेट पहनवाए गए और जागरूकता पम्पलेट वितरित किए गए। श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्टाफ को भी यातायात नियमों और हेलमेट के महत्व के बारे में समझाया गया।

छात्रों को प्रेरक स्लोगन और पम्पलेट दिए गए और उन्हें अपने परिवार व मित्रों तक जागरूकता फैलाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। पुलिस ने कहा कि हेलमेट चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि सिर की सुरक्षा और जीवन बचाने के लिए जरूरी है। अभियान का लक्ष्य शहर में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को कम करना है।

Next Post

गाजियाबाद से आई बहू ने सास से की मारपीट, एफआईआर दर्ज

Thu Oct 30 , 2025
इंदौर: लसूड़िया थाना क्षेत्र में गाजियाबाद से आई विवाहिता और उसके ससुराल पक्ष के बीच चल रहा पारिवारिक झगड़ा अब आरोप-प्रत्यारोप के नए दौर में पहुंच गया है. सास ने बहू पर घर में जबरन घुसकर मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है, वहीं बहू ने वीडियो वायरल कर ससुराल […]

You May Like