‘द वायर’ फेम जेम्स रैन्सोन ने की आत्महत्या, 46 साल की उम्र में ली खुद की जान

मशहूर अमेरिकी अभिनेता जेम्स रैन्सोन का 46 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। ‘द वायर’ और ‘इट चैप्टर टू’ जैसी फिल्मों के लिए चर्चित अभिनेता ने कथित तौर पर आत्महत्या की है।

हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। एचबीओ की मशहूर सीरीज ‘द वायर’ में अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता जेम्स रैन्सोन अब हमारे बीच नहीं रहे। 46 वर्षीय अभिनेता का शव शुक्रवार को मिला और मेडिकल एग्जामिनर के अनुसार उनकी मृत्यु का कारण कथित तौर पर आत्महत्या है।

लॉस एंजिल्स काउंटी मेडिकल एग्जामिनर के कार्यालय के अनुसार, अभिनेता अपने घर के पास एक बाहरी इमारत में मृत पाए गए थे। इस दुखद घटना से कुछ ही दिन पहले, रैनसोन की पत्नी, जैमी मैकफी ने सोशल मीडिया पर नेशनल एलायंस ऑन मेंटल इलनेस (एनएएमआई) को समर्थन देने की अपील की थी। अभिनेता अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गए हैं।

Next Post

धुरंधर ने एनिमल को चटाई धूल, टॉप 10 इंडियन फिल्मों की लिस्ट में शामिल

Mon Dec 22 , 2025
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने 555.7 करोड़ कमाकर ‘एनिमल’ (553 करोड़) को पछाड़ा। यह फ़िल्म अब भारत की ऑल टाइम टॉप 10 इंडियन फ़िल्मों की लिस्ट में 10वें नंबर पर है। रणवीर सिंह स्टारर एक्शन थ्रिलर फ़िल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ के बाद से ही तूफानी कमाई कर रही […]

You May Like