नव वर्ष पर प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

दमोह: जिले से 15 किलोमीटर दूर स्थित श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर भोले बाबा के मंदिर में आज प्रातः कालीन सुबह करीब 5 बजे से भक्तों जन सैलाब उमड़ पड़ा. जहां बांदकपुर,दमोह और जिले भर के आसपास क्षेत्र से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर भोले बाबा को जल अर्पित कर आराधना कर रहे हैं. दमोह कलेक्टर श्री कोचर और पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी के निर्देशन में एवं एसडीएम आरएल बागरी, पथरिया एसडीओपी प्रिया सिंधी के मार्गदर्शन में पुलिस प्रशासनिक व्यवस्थाएं पर्याप्त रूप से तैनात है. एसडीओपी प्रिया सिंधी स्वयं मोर्चा संभाले हुए हैं,साथ ही बांदकपुर मंदिर ट्रस्ट भी विशेष रूप से सेवाओं में लगा है.

आने- जाने वाले भक्तों को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो, इसके लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं. 2026 नव वर्ष प्रारंभ होते ही 1 जनवरी को सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है. अब तक करीब 20000 से अधिक भक्तों ने दर्शन कर लिए हैं. बांदकपुर मंदिर ट्रस्ट के पंडित श्री रामकृपाल पाठक ने बताया कि देर शाम तक लगभग 60,000 से अधिक भक्त दर्शन करेंगे.

ऐसा अनुमान लगाकर बताया गया है.साथ ही हिंडोरिया थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय ने बताया कि सुरक्षा दृष्टि को मद्देनजर नजर रखते हुए मंदिर परिसर और मेला में पर्याप्त व्यवस्थाएं पॉइंट लगाए गए हैं. जो सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षा दे रहे हैं. प्रशासनिक व्यवस्था में तहसीलदार हिंडोरिया प्रीतम सिंह, आरआई लक्ष्मण मिश्रा, पटवारी के अलावा और भी प्रशासनिक अधिकारी गण, स्वास्थ्य सेवाएं, पंचायत लेवल की व्यवस्थाएं के इंतजाम पर्याप्त रूप से किए गएहैं. पुलिस व्यवस्था में धर्मेंद्र उपाध्याय हिंडोरिया थाना प्रभारी, के अलावा चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा, प्रधान आरक्षक बालमुकुंद, भूपेंद्र और भी पुलिस बल मौजूद है।

Next Post

राधाकृष्णन ने दी देशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं, मजबूत भारत के लिए किया सामूहिक प्रयासों का आह्वान

Thu Jan 1 , 2026
नयी दिल्ली 01 जनवरी (वार्ता) उप राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने गुरुवार को देशवासियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और एक मजबूत एवं विकसित भारत के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों के महत्व पर जोर दिया। श्री राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “नववर्ष 2026 […]

You May Like