राशिफल-पंचांग : 22 जुलाई 2025

पंचांग 22 जुलाई 2025:-

रा.मि. 31 संवत् 2082 श्रावण कृष्ण द्वादशी भौमवासरे प्रात: 5/41 तदुपरि त्रयोदशी तिथौ रात 3/45, मृगशिरा नक्षत्रे रात 7/21, धु्रव योगे शाम 4/15, तैतिल करणे सू.उ. 5/20 सू.अ. 6/40, चन्द्रचार वृषभ दिन 8/2 से मिथुन, पर्व- भौम प्रदोष व्रत, शु.रा. 3,5,6,9,10,1 अ.रा. 4,7,8,11,12,2 शुभांक- 5,7,1.

—————————————————–

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष- मंगलवार 22 जुलाई 2025

वर्ष के प्रारंभ में शिक्षा में अरूचि व व्यवधान होगा, अधिकारी के कोप का सामना करना पड़ेगा, मित्रों से बैचारिक मतभेद रहेगा, वर्ष के मध्य में प्रियजनों के सहयोग से कार्यो में सफलता मिलेगी, शासन सत्ता का लाभ नवीन योजनाओं में पॅूजी निवेश होगा.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को शारीरिक कष्ट होगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को यहां सहयोग मिलेगा, सिंह राशि के व्यक्तियोंको निजी क्षेत्र में रूचि रहेगी, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को अधिकारी के आदेश का पालन करना होगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को धार्मिक यात्रा होगी, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को आकस्मिक धन लाभ प्राप्त होने का योग है.

—————————————————–

आज का भविष्य- मंगलवार 22 जुलाई 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक दुबला पतला लंबे कद का एकांतप्रिय लेखन और अध्ययन के क्षेत्र में रूचि रखेगा. नौकरी में उच्च पद पर पदस्थ होगा. माता का विशेष प्रेमी होगी. जन्म स्थान के निकट ही अपना भाग्योदय करेगा.

—————————————————–

मेष- बुजुर्गो के स्वास्थ्य को लेकर चिन्ता हो सकती है. फैसला लेने में स्वयं को अक्षम पायेंगे. दूर दराज की यात्रा का योग है. रावणन्तुकों के आने से प्रसन्नता रहेगी.

वृषभ- निजी कमजोरियोंं को दूर करने का प्रयास करें, सफलता मिलेगी. भूमि मकानादि कार्य में व्यस्त रहेगे. सम्मान मिलेगा. मांगलिक कार्यो में समय देना होगा.

मिथुन- उलझी बात सुलझाने से आप राहत महसूस करेंगे. कार्यक्षेत्र की योजनायें अटकेंगी अध्ययन अध्यापन में मन लगेगा. सुख साहस पराक्रम बढ़ेगा.

कर्क- स्वास्थ्य में चल रहा उतार परेशान कर सकता है. दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा. व्यापार व्यवसाय की प्रगति होगी. धार्मिक कार्यो में लगन रहेगी.

सिंह- प्रियजनों के साथ समय बिताकर खुशी होगी. भाग्योदय के अवसर मिलने से उत्साह बना रहेगा. विरोधियों से कड़े मुकाबले की संभावना है. वास्ते सतर्कता बांछनीय.

कन्या- आप कार्य के बोझ को कम करने की कोशिश करेंगे. कर्ज से छुटकारा पायेंगे. आवेश में आकर कोई भी ऐसा कार्य न करें, जो आपके हित में न हो.

तुला- अध्ययन व लेखन से लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है. भाग्यो’न्नति के प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी. सामाजिक कार्य पूजा पाठ में मन लगेगा. महिला की सलाह हितकर रहेगी.

वृश्चिक- आप लोगों के साथ संबंध बढ़ाने का प्रयास करेगे. कार्यक्षेत्र में बर्चस्व बढ़ेगा. शत्रु पर विजय प्राप्त होगी. व्यवसाय में उन्नति होगी. मांगलिक कार्यो में खर्च होगा.

धनु- अपने गलत व भ्रामक विचारों को छोड़े, सफलता मिलेगी. शीघ्रता में कोई भी फैसला न लें. वाहन संबंधी बिक्री के कार्यो में उलझन हो सकती है.

मकर- जोखिम के कार्यो से दूर रहें. आपकी परेशानी बढ़ सकती है. परिश्रम तथा दौड़धूप की अधिकता रहेगी. अनपेेक्षित आगन्तुकों के आने से खर्च में वृद्धि होगी.

कुम्भ- व्यर्थ विवादों में उलझने की बजाय कार्यो पर ध्यान दें. साझेदारी का लाभ होगा. धार्मिक कार्यो में मदद प्राप्त होगी. साहसपूर्ण कामकाज बनने का योग है.

मीन- युवा उच्च अध्ययन अथवा प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे. आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा. पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी.

—————————————————–

व्यापार-भविष्य:

श्रावण कृष्ण द्वादशी/त्रयोदशी को मृगशिरा नक्षत्र के प्रभाव से गुड़ खांड़, नमक, चांवल, के भाव में तेजी का रूख रहेगा. धनियां, जीरा, आदि के भाव में समता रहेगी. सोना चांदी में तेजी का रूख रहेगा. लोहा, के भाव में मंदी होगी. भाग्यांक 9455 है.

—————————————————–

Next Post

मध्य प्रदेश में निवेश के प्रयास

Tue Jul 22 , 2025
हाल ही में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दुबई और स्पेन की सफल विदेश यात्रा ने प्रदेश की आर्थिक प्रगति को एक नई दिशा दी है. यह यात्रा केवल कुछ समझौतों और निवेश प्रस्तावों तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसने वैश्विक मंच पर मध्य प्रदेश की बढ़ती […]

You May Like